फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : चारबाग स्टेशन पर मंत्री को बारिश से बचाने के लिए रैम्प पर चढ़ा दी कार, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 25 Aug 2023 12:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को बारिश से बचाने के लिए चालक ने कार एस्केलेटर के पास बने रैम्प पर चढ़ा दी। मामला चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुधवार का है। मंत्री ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने अज्ञात ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को बारिश से बचाने के लिए चालक ने कार एस्केलेटर के पास बने रैम्प पर चढ़ा दी। मामला चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुधवार का है। मंत्री ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने अज्ञात ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गये थे...।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में तैयार हो रहा तीसरा मोर्चा: तीन सितंबर को लखनऊ से बजेगा बिगुल, फिर हर जिले में सम्मेलन
विज्ञापन





पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल (13005) से बरेली जाना था। ट्रेन चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आती है। उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर बने एस्केलेटर से फुटओवर ब्रिज के जरिये प्लेटफॉर्म पर जाना था। बारिश हो रही थी और कई यात्री एस्केलेटर के शेड के नीचे थे। मंत्री को भीगने से बचाने के लिए चालक ने कार को रैम्प पर चढ़ा दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मंत्री चले गए। पर, मामले का वीडियो वायरल हो गया। बृहस्पतिवार को मामले के तूल पकड़ने पर आरपीएफ सक्रिय हुई। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट डॉ. श्रेयांस चिंचावड़े ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार का नंबर निकाला गया है। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ आरपीएफ एक्ट में मामला दर्ज कराया गया है। ऐसे मामलों में एक महीने की जेल तक की सजा का प्रावधान है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राहुल को सौंपी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें