फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रामपथ की लाइटें चोरी होने पर अखिलेश यादव ने दिया बयान, बोले- भाजपा सरकार मतलब हर तरफ अंधकार

Wed, 14 Aug 2024 06:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के रामपथ और भक्तिपथ पर लगी आधुनिक लाइटें चोरी होने पर बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में नवनिर्मित रामपथ और भक्तिपथ पर लगी लाइटें चोरी होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार मतलब हर तरफ अंधकार।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि -अयोध्या में चोरों ने की कानून-व्यवस्था की बत्ती गुल। इसीलिए जनता तो पहले ही कह रही थी, बिन बिजली के खड़ा है खंभा। भाजपा सरकार, मतलब अंधेर नगरी सब तरफ अंधकार। अयोध्या कहे आज का। नहीं चाहिए भाजपा।
 

बता दें कि रामपथ व भक्तिपथ पर लगी आधुनिक लाइटों के चोरी होने पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया था और मामले की जांच की जा रही है।



यश इंटरप्राइजेज के कर्मचारी शेखर शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि रामपथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू लाइट एवं भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें लगाई गईं थीं।
विज्ञापन


19 अप्रैल तक सभी लाइटें थीं, लेकिन 19 मई को निरीक्षण करने पर पाया कि कुछ लाइटें कम हैं। अब तक 3800 बैम्बू लाइट व 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें