फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में क्या जानवरों का एनकाउंटर भी होगा..., तेंदुए को गोली मारने पर अखिलेश का ट्वीट

Sat, 17 Feb 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के आशियाना में तेंदुए को जान से मारे जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उसे बेहोश भी किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि क्या इस सरकार में जानवरों का भी एनकाउंटर का चलन शुरू हो गया है। ये गैर कानूनी है। इसके जिम्मेदार लोग बचने नहीं चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, आशियाना की औरंगाबाद कॉलोनी में पिछले (बृहस्पतिवार) तीन दिनों से एक तेंदुएं ने आतंक मचा रखा थ। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग, लखनऊ जू टीम, आर्मी और पुलिस लगी हुई थी लेकिन उसे काबू में नहीं कर सके। इसी बीच ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुए संघर्ष में तेंदुए को गोली लग गई और वो मर गया।

शनिवार को भी सुबह से ही उसे पकड़ने की कवायदें जारी रहीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, फायरिंग में मारे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस पर सवाल उठाए और तेंदुए को मारने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






तेंदुए से मोर्चा लेते वक्त एक पुलिस कर्मी सहित कई लोग घायल हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें