फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के सफाई अभियान को अखिलेश ने बताया 'दिखावा', कहा- गोमती सबसे बुरे दौर में

Sun, 24 Jun 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती तट पर सफाई करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गोमती सबसे बुरे दौर में है। नदी में जलकुंभी का साम्राज्य है, गंदे नाले गिर रहे हैं। भाजपा सरकारों में नदियों का प्रवाह निर्मल रखने की इच्छा शक्ति ही नहीं है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, राजधानी लखनऊ की जीवनधारा गोमती नदी को निर्मल बनाने की योजना सपा सरकार में बनाई गई थी। उस दिशा में ठोस कदम उठाए थे। गोमती के किनारे विश्वस्तरीय रिवर फ्रंट बनाया, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

भाजपा सरकार ने आते ही बदले की भावना से सपा सरकार के जनहित के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी। रिवर फ्रंट की हरियाली समाप्त कर दी। वहां लगे फाउंटेन बेकार हो गए। गोमती की सफाई की बस बातें भर होती हैं। दिखावे के लिए मुख्यमंत्री भी सफाई अभियान में पहुंच गए लेकिन नदियों को निर्मल, प्रवाहमान बनाए रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'काली नदी की सफाई के बगैर गंगा की स्वच्छता संभव नहीं'

- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने कहा, प्रधानमंत्री के वाराणसी संसदीय क्षेत्र में गंगा आज भी मैली है। काली नदी की सफाई किए बगैर गंगा नदी की स्वच्छता संभव नहीं है। यमुना तो मृतप्राय हो गई है।

लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास नहीं
अखिलेश ने कहा, राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना तो दिखाया गया लेकिन इसके लिए ईमानदारी से प्रयास नहीं किए गए। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के सर्वेक्षण में 100 स्वच्छ शहरों में लखनऊ फिसड्डी माना गया है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में सफाई की स्थिति काफी खराब पाई गई है। वाराणसी भी 29वें नंबर पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें