सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि पहले और दूसरे चरण का मतदान होने के बाद से भाजपाइयों का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। अब मानने लगे हैं कि साइकिल की रफ्तार चरणवार तेज होती जा रही है।
उन्होंने अपने गृह जनपद से लखनऊ को जोड़ते हुए कहा कि पहली बार ऐसा संयोग है कि इटावा, कन्नौज और लखनऊ का चुनाव एक साथ हो रहा है।
इसलिए तीसरे चरण में साइकिल और तेज भागेगी। वह राजधानी के सरोजनीनगर व लखनऊ मध्य के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने रायबरेली, फतेहपुर और उन्नाव में भी जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने मोदी के मेट्रो में यात्रा करने की इच्छा संबंधी बयान का जवाब देते हुए कहा कि अगर पीएम वास्तव में लखनऊ मेट्रो में यात्रा करना चाहते हैं तो पहले सीआरएस से एनओसी दिलवा दें, हम उन्हें जल्द यात्रा भी करवा देंगे।