सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अलग-अलग जिलों के डीएम का कहना है कि पोलिंग बूथ पर अप्रशिक्षित एजेंट रखे गए है।
उन्होंने एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया जिसमें एक चैनल द्वारा रामपुर में 300 ईवीएम मशीन खराब होने का दावा किया गया है।