फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जनता को छला है, ज्यादा दिन नहीं टिकेगी धोखाधड़ी की सरकार

Mon, 01 May 2017 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें विकास को धता बताकर सांप्रदायिक मुद्दों को उभार रही हैं। उन्होंने कहा, मुद्दा विहीन राजनीति जन विरोधी होती है।
विज्ञापन


अखिलेश ने ये बातें सपा मुख्यालय में आयोजित पाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में कहीं।

सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा, ये सरकारें गरीबों की भलाई का कोई काम नहीं कर सकती हैं क्योंकि इनका रिश्ता कारपोरेट जगत से है। उन्होंने कहा, आरएसएस और भाजपा छलबल से केवल सत्ता हथियाना जानते हैं लेकिन जनता के साथ धोखाधड़ी की राजनीति ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने विकास का बुनियादी ढांचा तैयार कर दिया है। सड़क, बिजली, कृषि तथा अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया गया है। 
विज्ञापन


भाजपा का ध्यान इस विकास के विस्तार पर नहीं है। वे तो विकास के मुद्दा को ही भटका रहे हैं। आरएसएस और भाजपा का मूल चरित्र सांप्रदायिक है। उससे सावधान रहना होगा। पता नहीं ये लोग देश को और लोकतंत्र को किस रास्ते पर ले जाएंगे।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने की पक्षधर है। समाजवादी सरकार में ही हमेशा पिछड़ों को सम्मान मिला है। समाजवादी पार्टी का पिछड़ों के साथ स्वाभाविक रिश्ता है। यह सम्बंध अटूट रहेगा। समाजवादी पार्टी ने जनगणना में जाति गणना की बात उठाई ताकि आबादी के हिसाब से पिछड़े समाज के विकास के लिए हिस्सेदारी तय हो सके। 

अखिलेश ने कहा, समाजवादी काम की बात करते हैं जबकि भाजपाई बेकार की बात करते हैं। समाजवादी सरकार ने समाज और वर्ग के संतुलित विकास की योजनाएं लागू की थी। समाजवादी सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ। 

अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा, अभी से हालात यह हो गए हैं कि राज्य में कानून का राज नहीं है। चारों ओर अराजकता का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें