बिजनौर में भरी अदालत में पेशी पर आए अभियुक्त की गोली मारकर हत्या के बाद डीजीपी मुख्यालय भी सक्रिय हो गया। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने मुरादाबार रेंज के आईजी रमित शर्मा से जांच करने को कहा है और पूरे घटना क्रम की रिपोर्ट मांगी है।
आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि इस घटना में पेशी पर आए एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस घटना में एक हेड मुहर्रिर भी घायल हुआ है।
घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया। जिसे पुलिस तलाश कर रही है। आईजी रेंज ने मौके का निरीक्षण किया है। इस मामले में गहराई से जांच करने के निर्देश भी दिया गया है।
उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद सरकार को आड़े हाथों लिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘बिजनौर में पेशी पर आए आरोपियों की जज के सामने सरेआम हत्या ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की ‘एनकाउंटर वाली सरकार’ का बदमाशों पर कितना प्रभाव है।