कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस सिर्फ वर्दी में नहीं थी, बल्कि सादी वर्दी में भी पब्लिक के बीच थी। शासन-प्रशासन चुनाव में दुशासन बना रहा। कहा कि आगली बार कुंदरकी में ही भाजपा को एक लाख से अधिक मतों से हराएंगे। भाजपा को सत्ता की भूख ने बीमार बना दिया है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया
सपा मुखिया ने कहा कि जब एक पुलिस वाले ने निहत्थी महिला पर बंदूक तान दी, उसने लोकतंत्र का एक कागज सामने कर दिया, उसी समय सिद्ध हो गया कि भाजपा कितनी कमजोर हो चुकी है। भाजपा ने युवाओं से रोजगार छीन लिया। देश को सेना को अग्निवीर देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।