फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश ने भाजपा पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप, बोले- दवा कंपनियों पर ये कैसे कसेंगे शिकंजा

Mon, 05 Oct 2026 09:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरों की झूठी बातों पर अब कोई भरोसा नहीं कर रहा है। अखिलेश ने भाजपा पर मुकदमे हटवाने, विपक्ष पर झूठे मुकदमे लगाने और सत्ता से जुड़े लोगों को अपराध के बाद संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर दवा कंपनियों से कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो सरकार खुद कमीशनखोरी में लिप्त हो, वह दवा कंपनियों पर कैसे शिकंजा कसेगी।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी चरम पर है। महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। दवाओं की कीमत बढ़ने के लिए भी उन्होंने कमीशन को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरों की झूठी बातों पर अब कोई भरोसा नहीं कर रहा है। अखिलेश ने भाजपा पर मुकदमे हटवाने, विपक्ष पर झूठे मुकदमे लगाने और सत्ता से जुड़े लोगों को अपराध के बाद संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डबल इंजन की आपसी टकराहट में प्रदेश पिस रहा है। बाढ़ से प्रदेश प्रभावित है और अधिकारियों में घूसखोरी को लेकर होड़ मची है। जनता अब चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है।

रिवरफ्रंट पर लगाएंगे रानी दुर्गावती की प्रतिमा
अखिलेश ने वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पीडीए सरकार बनने पर रानी दुर्गावती की सोने की तलवार वाली स्वर्णिम प्रतिमा रिवरफ्रंट पर स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें