अखिलेश ने पूर्व मंत्री व सपा नेता घूरा राम के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अखिलेश ने कहा, 64 वर्षीय धूरा राम कर्मठ और लोकप्रिय नेता थे। वह सन् 1993, 2002 और 2007 में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह 26 अगस्त, 2019 को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।