अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें ऐसा कोई बयान नहीं देना है, जिससे बीजेपी को लाभ मिले। कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम को लेकर हुए विवाद पर बीजेपी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है। भाजपा पर कोई अच्छा काम होता तो वे संविधान को ठेस नहीं पहुंचाते।
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिवस पर राजधानी के हजरतगंज स्थित कैपिटल सिनेमा के पास उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार 300 करोड़ पेड़ लगाने का दावा कर रही है, लेकिन पेड़ कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। केंद्र सरकार की रिपोर्ट आई है कि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे उद्घाटन के बाद जगह-जगह टूट गई, उस पर न जाने कितने गड्ढे हो गए।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार 10 खरब डॉलर अर्थव्यवस्था की बात कर रही है, दूसरी तरफ कह रहे हैं कि सरकार गोमूत्र खरीदेगी। जब लोग गोमूत्र लेकर जाएंगे तो सरकार योजना बंद कर देगी। एक तरफ एआई की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ गोमूत्र की, इनकी बातों पर कौन भरोसा करेगा।