फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में जारी जंग के बीच सीएम अखिलेश ने किया रथ यात्रा का ऐलान

Thu, 15 Sep 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
2017 के विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाने को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 3 अक्तूबर से विकास रथ पर सवार होंगे। शिवपाल सिंह यादव को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के अगले ही दिन बुधवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके ‘समाजवादी विकास रथयात्रा :  विकास से विजय की ओर’ शुरू करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


विकास रथयात्रा की तारीख की घोषणा सीएम ने ऐसे समय की है जब परिवार में विवाद गहराया हुआ है। सपा मुखिया ने अखिलेश को हटाकर शिवपाल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया और इसकी प्रतिक्रिया में अखिलेश ने शिवपाल से पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, सहकारिता और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण महकमे छीन लिए हैं।

अखिलेश की समाजवादी विकास रथयात्रा निकाले जाने का फैसला 25 जून को सपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया था। इसी बैठक में कौमी एकता दल के सपा में विलय को खारिज किया गया था। यात्रा के लिए मर्सडीज बस को रथ का रूप देकर तैयार कराया गया है।
विज्ञापन


इसमें सीएम के लिए जरूरी फाइलें निपटाने और आराम करने की भी सुविधा है। सीएम इस बुलेटप्रूफ रथ में हाइड्रोलिक लिफ्ट पर चढ़कर सभाओं को संबोधित कर करेंगे। रथयात्रा कई चरणों में होगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

हर जिला और विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे
अखिलेश की कोशिश चुनाव तक प्रदेश के प्रत्येक जिला और विधानसभा क्षेत्र में जाने की होगी। नवरात्र में शुरू होने वाली रथयात्रा में सीएम का मुख्य फोकस विकास पर रहेगा। वे अपनी सरकार की विकास योजनाओं को गिनाएंगे और जनता से पांच साल का मौका और मांगेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें