फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-राहुल एक साथ करेंगे रोड शो, ‘बेबी को बेस पसंद है’ की तर्ज पर स्लोगन

Sat, 28 Jan 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के लिए साझा स्लोगन तैयार कर लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को इस स्लोगन 'यूपी को यह साथ पसंद है..' को लॉंच करेंगे। इस दौरान अखिलेश व राहुल एक साथ रोड शो भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जी-जान से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को अपनी पार्टी का प्रत्याशी मानते हुए चुनाव लड़ाओगे, तभी अगली बार बहुमत की सरकार बना सकते हो।

अखिलेश यादव ने कहा कि 29 जनवरी को सपा और कांग्रेस का संयुक्त कार्यक्रम होगा, जिसमें कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के समय और स्थान की सूचना सभी समर्थकों व कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन और मीडिया के माध्यम से दे दी जाएगी। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक, 29 जनवरी को कांग्रेस और सपा का साझा स्लोगन-‘यूपी को यह साथ पसंद है...’
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक चरण के लिए करेंगे दो साझा रैलियां

इसके अलावा प्रत्येक चरण के मतदान से पहले दो बड़ी साझा रैलियां करने का निर्णय भी किया गया है। इस तरह राहुल और अखिलेश 14 बड़ी चुनावी रैलियों को एक साथ संबोधित करेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने साझा रैलियों की पुष्टि करते हुए कहा कि रैलियों का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा : अखिलेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लखनऊ के सरोजनी नगर से उनके चुनाव लड़ने की बात कोरी अफवाह है। वहां से सपा के मौजूदा विधायक व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला इस अफवाह को फैला रहे हैं, ताकि पार्टी जल्द टिकट घोषित कर दे। अखिलेश ने कहा कि वे बुंदेलखंड से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, पर विधान परिषद का उनका कार्यकाल 2018 तक का है। इसलिए चुनाव न लड़ने का फैसला किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें