फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा

Wed, 13 Oct 2021 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था पर आज किसान अपनी आय बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विजय रथ यात्रा में अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा प्रारंभ करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज उनकी आय छीनी जा रही है। भाजपा के लोग किसानों को गाड़ियों से कुचल रहे हैं और अगर इन्हें सत्ता से न हटाया गया तो ये एक दिन संविधान भी कुचल देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जनता का सहयोग और समर्थन लेने के लिए निकले हैं। उत्तर प्रदेश को धोखा मिला है। यही गंगा जमुना के बीच का इलाका है। जहां सबसे ज्यादा खुशहाली होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश किसानों का प्रदेश है लेकिन किसानों पर अत्याचार हो रहा है। उनसे कहा गया था कि आय दोगुनी होगी लेकिन उनकी आय छीन ली गई। आज धान खड़ा हुआ है लेकिन उसकी पैदावार की कीमत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को गाड़ियों से कुचल दिया गया। उनकी जान ले ली गई। अगर भाजपा को नहीं हटाया गया तो यह उन्हीं टायरों से संविधान को कुचल देंगे। प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब बचे। जो हमारी पहचान है। सभी धर्म के लोग एक साथ प्रेम भाव से रहे। यह उसको बचाने की यात्रा है।

बड़े दलों से गठबंधन के अच्छे परिणाम नहीं आए
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पूर्व में भी बड़े दलों से गठबंधन किया लेकिन परिणाम नहीं आए। समय आने पर आपको पता चल जाएगा कि क्षेत्रीय दलों से समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज बिक गए। जहां हवाई जहाज खड़े होते हैं वह हवाई अड्डा बिक गया। जहां पानी के जहाज लगते हैं वह वह पोर्ट बिक गया। यह सब भाजपा राज में हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें