फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, प्रदेश में सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं

Thu, 29 Dec 2022 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अभी तक न तो कहीं अलाव जलाए जा रहे हैं और न रैन बसेरों का उचित इंतजाम है। सरकार सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को लेकर गंभीर नहीं है। अभी तक कंबल के टेंडर किए जा रहे हैं। जबकि सपा सरकार में कंबल और गर्म कपड़े की समय से पहले ही इंतजाम कर लिए गए थे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश सर्दी और गलन से कांप रहा है। किसान परेशान है। ठंडक जानलेवा होती जा रही है। कुछ जगह मौत की भी सूचना है। इसके बाद भी भाजपा सरकार लापरवाह बनी है। सर्दी से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अभी तक न तो कहीं अलाव जलाए जा रहे हैं और न रैन बसेरों का उचित इंतजाम है। सरकार सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को लेकर गंभीर नहीं है। अभी तक कंबल के टेंडर किए जा रहे हैं। जबकि सपा सरकार में कंबल और गर्म कपड़े की समय से पहले ही इंतजाम कर लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बीमारों के साथ आए तीमारदारों का बुरा हाल है। कोई पेड़ के नीचे रात बिता रहा है तो कोई खुले आसमान में। उन्होंने फसल रखवाली करते हुए सर्दी से दम तोड़ने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा देने और रखवाली कर रहे किसानों को जल्द से जल्द कंबल उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें