फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : बूथ, सेक्टर-जोन प्रभारियों से संवाद करेंगे अखिलेश, सरकार पर कसा तंज, काशी को क्योटो बनाने चले थे...

Fri, 30 Jun 2023 03:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि बारिश ने आते ही भाजपाई विकास का सच दिखा दिया। काशी को क्योटो बनाने चले थे, लेकिन वेनिस बना दिया। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों से सीधे संवाद कर सागंठनिक तैयारियों का जायजा रहे हैं। सभी लोकसभा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र इन स्तरों पर कमेटियां गठित कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को दे दें। पार्टी मुख्यालय के स्तर से हर दिन प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है।

विज्ञापन


लोकसभा के पिछले दो चुनावों के नतीजे सपा के अनुकूल नहीं रहे। सपा और बसपा का गठबंधन भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाया। ऐसे में पार्टी बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ने की रणनीति पर अधिक ध्यान दे रही है। आजमगढ़ और सोनभद्र के बूथ व सेक्टर प्रभारियों से अखिलेश यादव सीधा संवाद कर चुके हैं। उनसे दावेदारों के बारे में तक फीडबैक लिया जा चुका है।

यही प्रयोग अन्य जिलों में भी करने की योजना है। उससे पहले लोकसभा प्रभारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कमेटियों का गठन शीघ्र कर दें। 5-10 बूथ मिलाकर सेक्टर और 6-10 सेक्टर मिलाकर जोन तैयार किए जा रहे हैं। तय हुआ है कि कुछ जिलों में अखिलेश यादव जाकर इन प्रभारियों से संवाद करेंगे तो कुछ जिलों के प्रभारियों को लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके जरिये प्रयास है कि एक तो दावेदारों के बारे में आकलन कर लिया जाए। साथ ही बूथ से लेकर जोन प्रभारियों तक के मन में यह बात बैठानी है कि उन्हें किसी व्यक्ति विशेष का चुनाव नहीं, बल्कि पार्टी के प्रत्याशी का चुनाव लड़ाना है। जो भी दावेदार सबसे मजबूत होगा, उसी पर पार्टी दांव लगाएगी। इसमें दावेदार के जातिगत समीकरण के साथ-साथ जनता के बीच उसकी पैठ और छवि को देखकर निर्णय लिया जाएगा।

 

काशी को क्योटो बनाने चले थे...

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि बारिश ने आते ही भाजपाई विकास का सच दिखा दिया। काशी को क्योटो बनाने चले थे, लेकिन वेनिस बना दिया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें