फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोई गुंड़ा नहीं उठाएगा आंख: अखिलेश यादव

Fri, 30 Aug 2013 02:59 AM IST
लखनऊ/राजेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अपराधियों की जगह जेल में होगी। पुलिस के इकबाल को बहाल कर ऐसी स्थिति पैदा की जाएगी कि समाज के किसी भले आदमी की तरफ कोई गुंडा आंख उठाकर न देख सके।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का संकल्प व्यक्त किया था।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कमान संभालते ही कानून का राज स्थापित करने के इरादे के साथ भ्रष्टाचार पर प्रहार करने में देर नहीं की।

राज्य के स्थायित्व के लिए कानून व्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण अनिवार्य है। पूरे प्रदेश में शांति, अमन-चैन हो यह सपा सरकार की प्राथमिकता में है।

जो तत्व प्रदेश में जातीयता और सांप्रदायिकता का उन्माद फैलाने की साजिशें कर रहे थे, मुख्यमंत्री ने सख्ती से उनके मंसूबों को नाकाम कर नया उदाहरण पेश किया है।

अखिलेश यादव के हवाले से कहा गया है कि सरकार ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि पिछली बसपा सरकार की तरह फर्जी मुकदमे लगाकर आम लोगों को प्रताड़ित न किया जाए।
विज्ञापन


बदले की भावना से किसी विरोधी के प्रति कार्रवाई न की जाए। इसीलिए दहशतगर्दी के बहाने जेलों में बंद मुस्लिम नौजवानों के मामलों की नए सिरे से जांच और निर्दोषों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं। जो इसे मुस्लिम तुष्टीकरण मानते हैं, वे न्यायतंत्र के प्रति अवमानना भाव रखने वाले हैं।
 
अखिलेश यादव के मुताबिक भ्रष्टाचार में डूबे तंत्र की वजह से प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता है। जनता का खजाना केवल जनता के लिए होना चाहिए न कि लूट के लिए। इसलिए भ्रष्टाचार से संबंधित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए 22 विशेष न्यायालय सृजित किए जाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें