फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बड़ी खुशी दे सकते हैं मुख्यमंत्री अखिलेश

Wed, 02 Jul 2014 01:39 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने कामधेनु व मिनी कामधेनु डेयरी योजना में पशुपालकों का उत्साह देखने के बाद माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसमें 25 पशुओं को शामिल करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में पहली बार कामधेनु डेयरी योजना की शुरुआत की थी।

पहले यह योजना 100 पशुओं के लिए लाई गई थी। बाद में छोटे पशुपालकों का हवाला देकर इससे कम पशुओं की भी योजना लाने की मांग उठी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 50 पशुओं वाली मिनी कामधेनु योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन

Trending Videos

नियम व शर्तें पहले जैसी

मिनी कामधेनु योजना के लिए बड़ी संख्या में आवेदक आए। इससे भी कम संख्या के पशुओं की योजना लाने की मांग कई कार्यक्रमों में सीधे मुख्यमंत्री से की गई।

मुख्यमंत्री ने चुनाव के पहले ऐसी योजना लाने का वादा किया था। इस क्रम में पशुपालन विभाग ने अब माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

पशुपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित योजना में भी प्रक्रिया, नियम व शर्तें मूल कामधेनु डेयरी योजना की तरह ही होंगी।

25 पशुओं की डेयरी में पशुपालकों को करीब 26.11 लाख रुपये का निवेश करना होगा जबकि 50 पशुओं में यह रकम 52.35 लाख होती है।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर होगा निर्णय

माइक्रो कामधेनु योजना में कितनी डेयरी खोली जाएंगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है। उच्च स्तर पर संख्या तय होने के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
 
कामधेनु डेयरी से 1700 करोड़ के निवेश का अनुमान प्रदेश सरकार इस वर्ष सूबे में 100 पशुओं की कामधेनु योजना के तहत करीब 425 और 50 पशुओं की मिनी कामधेनु योजना में 2500 डेयरी स्थापित करने जा रही है।

इसके लिए आवेदकों के चयन का काम चल रहा है। इसके जरिये सरकार करीब 1700 करोड़ रुपये का निवेश करवा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें