फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश ने ली चुटकी, सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Tue, 21 Apr 2026 02:01 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश यादव ने चुटकी ली। कहा कि पहली बार कोई सरकार विपक्ष में बैठने के लिए अभी से मेहनत कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सपा मुख्यालय में कई कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इसमें बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएच खान, श्यामलाल निषाद, 
विज्ञापन

विजय कुमार लाल, अखिलेश पाठक, इशरत अली खान, नीलू सत्यार्थी शामिल रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में ये पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सीमा राजभर समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित की गईं। वे बलिया की रहने वाली हैं।

इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। सुबह हुई भाजपा की पदयात्रा पर चुटकी ली। कहा कि इतनी धूप में बिना चश्मा लगाए पद यात्रा की गई। पहली पर कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। अब जब भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी। 

चायवाले की दुकान बंद करा दी गई

उन्होंने कहा कि हमें एक चायवाले लड़के ने चाय क्या बनाकर पिला दी, उसकी दुकान ही बंद करा दी गई। ये लोग किसी को रोजगार तो दे नहीं पा रहे, कम से कम कोई था जो कह रहा था कि हमसे अच्छी चाय कोई नहीं बना पाता। शायद, यही बात उन्हें बुरी लग गई। 
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है। इस बार इनकी बदनीयती नहीं पास हुई। ये दरारवादी लोग हैं। इनके संघी साथी जो छिपे हुए रहते हैं, उनके मंसूबे काम नहीं किए। आज आरक्षण से पहले संरक्षण की जरूरत है। 

जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ वो क्या था?

उन्होंने सीएम योगी के स्टेटमेंट 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' पर भी चुटकी ली। कहा कि ये शायद वनस्पति का असर है। कहा कि भाजपा बार बार झूठ का पाठ पढ़ाती है। सदन बुलाया गया है। सदन में सरकार ये बताए कि जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ वो क्या था?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें