फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: यूपी में सरकार अपनी धाक जमाने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही, जिसमें कई बेगुनाहों के परिवार उजड़े

Tue, 26 May 2026 01:13 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में फर्जी एनकाउंटर कराए जा रहे हैं और कई निर्दोष परिवार प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि सरकार अपनी छवि और दबदबा बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा जमकर बोला। पुलिस की कार्यशैली भी सवाल उठाए। कहा कि आजकल फेक एनकाउंटर की खबरें काफी सुनने को आ रही हैं। कई परिवारों ने इस बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन


इससे पता चलता है कि सरकार फेक एनकाउंटर की साजिश लगातार कर रही है। सरकार की मर्जी के अनुसार फेक एनकाउंटर हो रहा है। अपनी धाक जमाने के लिए यूपी में एनकाउंटर किए जा रहे हैं। ये सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवाती है। 

विज्ञापन

यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी

अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार भी गिर जाएगी।  भाजपा सरकार “फेक एनकाउंटर” की तरह “फेक अर्थव्यवस्था” का भी प्रचार कर रही है। डॉलर जितना ऊपर जाएगा, चाय उतनी महंगी होती जाएगी और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

भाजपा सरकार के 10 वर्षों में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। सबसे अधिक फर्जी एनकाउंटर पीडीए वर्ग के लोगों के हुए हैं और उन्हें धमकाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

अखिलेश यादव ने जौनपुर के एक यादव पुजारी के कथित एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संघर्ष करके पुजारी परिवार को न्याय दिलाया और दोषियों को जेल भिजवाया।फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोग “मानसिक रोगी” बन जाते हैं।

उन्होंने 2020 हाथरस केस का जिक्र करते हुए कहा कि जो तस्वीर 2020 में हाथरस में देखने को मिली थी, वैसी ही स्थिति अब 2026 में भी दिखाई दे रही है।सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और सरकार के संरक्षण में फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। भाजपा ने दस साल में बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल बिजली का बिल बढ़ाकर जनता से लूट की है। आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है, वह सपा सरकार में लगाए गए बिजलीघरों से आ रही है।

भाजपा ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में धकेल दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गए हैं। भाजपा असत्य के रास्ते पर है। भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। रोज-रोज पेट्रोल-डीजल को महंगा करने का क्या अर्थ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें