फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणापत्र के पहले कई बार किया ‘नेताजी’ का जिक्र, पढ़ें क्या बोले अखिलेश

Sun, 22 Jan 2017 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिलेश ने यूपी की जनता को रिझाने वाला चुनावी घोषणापत्र रविवार को पार्टी कार्यालय में जारी कर दिया। मेनीफेस्टो जारी करने के पहले अखिलेश यादव ने पार्टी के संरक्षक मुलायम स‌िंह यादव का इंतजार किया उन्हें मनाने के ल‌िए आजम खां को भेजा लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद अखिलेश डाइस पर आए नेताओं के अभिवादन के साथ बोलना शुरू किया।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, नेताजी और पार्टी के लोगों के सहयोग से हम 2012 का घोषणापत्र पूरा करने में कामयाब रहे।  

अखिलेश ने कहा, एक दिन इसी पार्टी कार्यालय में कहा था क‌ि सिर्फ पांच महीने काम कर लोगे तो 5 साल की सरकार मिलेगी। उन्होंने कहा क‌ि हमारे पास अब दिन नहीं बचे हैं। कहा क‌ि जो बातें घोषणापत्र में नहीं थी हमने वो भी कीं। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क नहीं है।

अखिलेश ने कहा क‌ि हमें इससे बहुत ज्यादा काम करना है। उन्होंने कहा, दूसरे लोग न जाने कौन-कौन से प्रलोभन दे रहे हैं। तमाम लोग तो ऐसे हैं जिनके पास बताने को कुछ ‌नहीं है जबक‌ि सपा संतुलित विकास कर रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, नेताजी के आशीर्वाद से सबसे कम समय में सीएम बना। उन्होंने कहा क‌ि जो लोग हमारे बनाए हुए एक्सप्रेसवे पर एक बार चलेगा वो अपने आप ही साइकिल का बटन दबाने के लिए मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन

फ‌िर याद आई ‘पत्थर वाली सरकार’

अख‌िलेश यादव
अखिलेश ने बताया कि मैं एक प्राइमरी स्कूल में गया,  ज्यादा से ज्यादा 9 बच्चे थे वहां। सभी बच्चों को पता था वहां मेला चल रहा है। मैंने बच्चों 500-500 रुपये दिए। अब उस स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ गई और सब मुख्यमंत्री का इंतजार करते हैं।

रायबरेली के स्कूल के बच्चों से पूछा कि मुझे पहचानते हो तो बच्चा बोला, हां आप राहुल गांधी हो।

पत्थर वाली सरकार के लोग बहुत टीवी पर दिखाई देते हैं। अगर पत्थर टीवी से टकरा गए तो क्या होगा? अगर पत्थर वाली सरकार आ गई तो शहर में बड़े-बड़े पत्थर के हाथी होंगे।  

मैंने कम समय में ही बहुत अच्छे-बुरे दिन देख ल‌िए। अच्छे दिन वालों हमें तो बता दो कि अच्छे दिन होते कैसे हैं। नेताजी ने हम पर भरोसा किया है तो एक बार और भरोसा पूरा कर दो और सरकार बना दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें