फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन अफसरों से सख्ती से निपटेगी सरकार: अखिलेश

Fri, 26 Jul 2013 09:30 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के विकास में रोड़े अटकाने वाले अफसरों पर गुरुवार को जमकर बरसे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, प्रदेश के कुछ अधिकारी विकास के दुश्मन बने हुए हैं। सपा सरकार पिछली सरकार की गलत नीतियों में सुधार कर रही है, लेकिन ये दुश्मन अधिकारी और कुछ लोग पीआईएल का सहारा लेकर कोर्ट-कानून के जरिये सुधार और विकास के कामों में बाधा बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लगे हाथ ऐसे ‘दुश्मन अधिकारियों’ को चेता भी दिया, अगर वे विकास की राह में बाधा बनेंगे, तो सरकार उनसे निपटने का रास्ता निकालेगी।

अफसर अपने पदों पर जनता, किसान, सरकार और उद्योगपतियों की मदद करने के लिए हैं, अगर वे मदद नहीं कर सकते तो अफसर रहने लायक भी नहीं हैं।

सीएम के ये तेवर गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर समिट-2013 में दिखे। उन्होंने कहा, पता नहीं क्यों पिछली सरकार ने उद्योगों से जुड़ी नीतियों में बदलाव किए।
विज्ञापन


गलत थी बसपा की नीति
जब सपा सरकार बनी तो चार बड़े सड़क प्रोजेक्ट चल रहे थे, पिछली सरकार ने बेईमानी से इनके एमओयू किए थे। इसके बावजूद मौजूदा सरकार ने उन्हें नहीं रुकवाया क्योंकि मुद्दा विकास का था।

बसपा सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों में जो बदलाव किए, उससे निवेशक प्रदेश से कट गए। उद्योग जगत का भरोसा खो गया। अब वह भरोसा फिर से कायम करना होगा ताकि प्रदेश में निवेश बढ़े और विकास हो।

यूपी की खुशहाली प्राथमिकता
इस दौरान अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली ही उनकी प्राथमिकता है। अगले चार साल में सिर्फ विकास ही सरकार के केंद्र में होगा।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर कार्य किए हैं जो आगे भी बरकरार रहेगा। इसके अलावा बिजली स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जनता से जो भी चुनावी वादे किए गए वे पूरे किए जाएंगे।

इस समिट में मुख्यमंत्री ने लगभग 3413 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 150 पुलों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उनके द्वारा कई सबस्टेशनों का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


जल्द खुलेंगे दो मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेश को दो मेडिकल कॉलेजों की भी सौगात दी। ये मेडिकल कॉलेजेस जालौन और कन्नौज में स्थापित होंगे, जिन पर इसी साल काम भी शुरू होने की उन्होंने बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें