फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: टैरिफ की वजह से यूपी का निर्यात होगा प्रभावित; तबाही की कगार पर खड़े हैं प्रदेश के निर्यातक

Wed, 27 Aug 2025 09:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से यूपी का निर्यात प्रभावित हुआ है। इससे प्रदेश के निर्यातकों पर प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से यूपी का निर्यात प्रभावित हुआ है। प्रतिशोधात्मक टैरिफ भाजपा सरकार की नाकाम नीतियों का परिणाम है। इसका खामियाजा निर्यातक व उन पर निर्भर बाकी व्यवसायों व कामगार, शिल्पकार के परिवार भुगतेंगे।

विज्ञापन


अखिलेश ने निर्यातकों को संबोधित एक पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश के निर्यातक तबाही के कगार पर खड़े हैं। ऐसे समय में सरकार सामने आए और ओडीओपी के तहत आने वाले सभी उत्पादों को विशेष राहत प्रदान करे व अन्य उत्पादों को भी सुरक्षा दे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो लाखों निर्यातकों का कारोबार ठप हो जाएगा और करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इससे प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या और भी विकराल रूप से लेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस कठिन समय में प्रदेश के उद्योगों को सहायता और संरक्षण प्रदान नहीं करेगी तो फिर सरकार के होने का क्या मतलब रह जाएगा। उन्होंने निर्यातकों से कहा कि यह समय हर भेद को भूलकर एकजुट होकर, बात-बात पर दबाव बनाकर चंदा वसूलने वाली भाजपा सरकार के सामने अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखने और मनवाने का है। हम आपके साथ हैं, क्योंकि ये लाखों परिवारों की आजीविका और जीवनयापन का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें