फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश: पश्चिम बंगाल चुनावों ने बताया कि अब चुनाव प्रक्रिया नहीं देश को बचाना प्राथमिकता, गलत हाथों में मुल्क

Fri, 08 May 2026 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनावों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब बात चुनाव सुधार तक सीमित नहीं रही। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद अब बात केवल चुनाव की प्रक्रिया को बचाने की नहीं है, देश को बचाने की है। आज देश उन गलत हाथों में चला गया है, जो पीडीए के वर्तमान व भविष्य के हक और अधिकारों के घोर विरोधी हैं। भाजपा और उनके मुखबिर संगी-साथी आजादी से पहले भी देश के विरोधी थे और आज़ादी के बाद भी हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब वो निर्णायक समय आ गया है, जब हम सबको मिलकर इन देश विरोधी नकारात्मक ताकतों को हमेशा के लिए हराना होगा।

विज्ञापन


गोरखपुर के मेधावी छात्रों को अखिलेश ने किया सम्मानित
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर में आईसीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और आईपैड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें अक्षिता गुप्ता, अनुज कसौधन, अनमोल अग्रवाल, अनुष्का यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें