सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जुल्म और ज्यादती चरम पर है। तानाशाही ऊपर से नीचे आती है और बरेली के मीरगंज में एसडीएम का फरियादी ग्रामीण को मुर्गा बनाना इसी का नतीजा है।
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि मीरगंज के एसडीएम के रवैये का सरकार स्वतः संज्ञान लेकर निलंबित करे। उन्होंने न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने का भी अनुरोध किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले मंगलवार को लखीमपुर खीरी में कर्ज वसूली के नाम पर बैंक अधिकारियों के दुर्व्यवहार और अपमान से आहत किसान की मौत हो गई। कानपुर में भाजपा नेता ने धोखे और अपराधिक षडयंत्र कर किसान बाबू सिंह यादव की जमीन हड़प ली
आलमबाग के पीड़ित परिवार को सरकार दे मुआवजा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के आलमबाग में रेलवे कालोनी में मकान की छत गिरने से हुए हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इस मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।