फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं हुईं चौपट, पर दूसरों पर कीचड़ उछालने में व्यस्त हैं डिप्टी सीएम

Wed, 21 May 2025 08:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh vs Brajesh Pathak: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है। चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री अपने विभागीय कामकाज में असफलता से ध्यान भटकाने के लिए दूसरों पर कीचड़ उछालने के काम में ज्यादा रुचि ले रहे है। उधर, कन्नौज के छिबरामऊ में निजी अस्पताल में डाॅक्टरों की लापरवाही से रुचि गुप्ता की जान चली गई।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि अस्पतालों में मरीजों का इलाज कम दुर्व्यवहार की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। विभागीय मंत्री अस्पतालों और चिकित्सालयों की व्यवस्था सुधारने और मरीजों के इलाज के बजाय दूसरे कामों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी और निजी अस्पतालों में मनमानी चरम पर है। भाजपा सरकार मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज और न्याय दिलाने के बजाय पीड़ितों पर लाठीचार्ज करती है। अस्पतालों में दवा, जांचें और उचित इलाज नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। समाजवादी सरकार में जौनपुर, आजमगढ़, जालौन, कन्नौज समेत कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए गए। लखनऊ में विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान बनाया गया, लेकिन सरकार ने इलाज और सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट तक नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें