सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा कि सपा के विधायक उनके (केशव के) संपर्क में हैं। अखिलेश ने लिखा है कि पहले ये बताएं कि बीजेपी आपके संपर्क में है या नहीं। आप मेनलाइन में हैं या साइड लाइन हैं या आउट ऑफ लाइन हैं।