फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: भाजपा सरकार किसानों को नहीं दे पा रही है खाद, बिचौलिए खरीद-बिक्री में कमा रहे हैं मुनाफा

Sun, 23 Nov 2025 09:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Fertilizer crisis in UP: अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सही समय से खाद नहीं दे पा रही है। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा से हिसाब लेगी। जनता भाजपा से पूछेगी कि जो वादे किए थे, वे कितने पूरे हुए। भाजपा सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार किया और बजट की लूट की। समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को भी बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। मंडियों को बर्बाद कर दिया। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही हैं। बिचौलिए किसानों की फसल औने-पौने दाम पर खरीदकर मुनाफा कमा रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को एसआईआर में उलझा दिया है। आयोग बिना तैयारी किए एसआईआर करा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बूथों पर सावधानी और सतर्कता के साथ एसआईआर में लोगों की मदद करें। सभी मतदाताओं का वोट बनवाएं। किसी मतदाता का वोट कटने न पाए। चुनाव आयोग ने जो व्यवस्था तय की है और उसके तहत काम नहीं होगा तो फार्म रिजेक्ट हो जायेगा। वोट कट जाएगा। चुनाव आयोग कह रहा है कि सब फार्म बंट गए, जबकि आधे मतदाताओं तक फार्म नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है। यहां करोड़ों मतदाताओं का वोट बनना है। इसी बीच शादियां और वैवाहिक कार्यक्रम भी हैं, इसलिए चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया का समय तीन माह बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें