अखिलेश ने कहा कि जो लोग आरक्षण और संविधान के विरोधी हैं, वे संविधान में सेकुलर और समाजवाद शब्दों के खिलाफ बोलते हैं। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद ने लोकतंत्र को और विस्तार दिया है। इससे पहले नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने विस्तार से गोरखपुर के पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव भी मौजूद रहे।
मनोज कुमार पांडेय, विधायक-ऊंचाहार
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय समेत तीनों विधायकों का सपा निष्कासन का पत्र शनिवार को ही विधानसभा सचिवालय को भेज देंगे। लेकिन, देर शाम तक यह पत्र सचिवालय को नहीं मिला था।
अखिलेश ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर के हाल के बयानों पर कहा कि वे गठबंधन बदलने के मूड में होंगे। संजय निषाद को लेकर कहा कि वे जीतने वाले दल के साथ भाग सकते हैं। वह मेरे साथ इसी बराबर पर बैठा करते थे फिर उन्होंने पाला बदल दिया। ओपी राजभर के बारे में उन्होंने कहाकि वह जब भी गठबंधन बदलने के मूड में होते हैं तो वह ऐसे बयान देने लगते हैं।