फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि खरीद पर अखिलेश बोले, ट्रस्ट के सदस्यों को खुद इस्तीफा देना चाहिए

Tue, 15 Jun 2021 10:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

किसानों को समुचित दर पर मुआवजा देने में कोताही हो रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में भूमि खरीद में करोड़ों की हेराफेरी की बात सामने आई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ट्रस्ट के सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या के धर्मपुर गांव में किसानों की भूमि एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत की जा रही है। किसानों को समुचित दर पर मुआवजा देने में कोताही हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। महंगाई और मंडियों की अव्यवस्थआ से परेशान किसानों को तरह- तरह से परेशान किया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करते हुए उन पर तीन कानून थोप दिए गए। किसानों ने आंदोलन किया तो अब उन्हें दूसरे तरीकों से परेशान किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें