फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर अखिलेश बोले: 'देश संविधान से चलना चाहिए, साजिशों के तहत खंडित की जाती रही हैं प्रतिमाएं'

Mon, 14 Apr 2025 02:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Ambedkar Jayanti: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ उन्होंने संविधान पर हमले की बात दोहराई।
विज्ञापन
अखिलेश पहुंचे माल्यार्पण करने। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंबेडकर जयंती के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर लगी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ही हमारा रक्षक है। समाज के निचले और कमजोर तबके की रक्षा संविधान ही करेगा। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने बचपन से ही भेदभाव झेला है। उन्होंने समाज में दलितों को लेकर जो भाव रहा है उसका सामना किया है। आंबेडकर ने बड़ी प्रतिकूल स्थितियों में अपने जीवन को आकार दिया। 

यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti 2025: मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कैबिनेट के साथ डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, माल्यार्पण कर उनके योगदान को किया याद
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कहा कि संविधान हमारी जीवन की संजीवनी है। आज भी समाज के एक हिस्से में उनको लेकर नफरत है। प्रदेश में कई जगहों पर आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी जाती हैं। यह सब इन्हीं बातों का संकेत है कि कुछ राजनीतिक दलों को वह स्वीकार्य नहीं हैं। सोचे और समझे तरीके से संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें