फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: सपा सरकार बनने पर यूपी के लोगों को 300 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त, महिलाओं को 40 हजार की पेंशन

Mon, 20 Apr 2026 08:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि 2027 के विधानसभा चुनावों में सपा की सरकार बनती है तो प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। 
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को साल में 40 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। भाजपा सरकार में स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव प्रदेश सपा मुख्यालय पर बुंदेलखंड समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की जनता के गुस्से का मीटर हाई है, क्योंकि उसे पता चल गया है कि ज्यादा बिल आने का असली कारण भाजपा का भ्रष्टाचार है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम दोहराते हुए 2027 में अधिक से अधिक विधायक जिताना है। भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर समाजवादियों को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा नरेटिव तो गढ़ती है लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली विरोध की शूटिंग करा रही भाजपा : अखिलेश

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी साजिश करने से बाज नहीं आएंगे। अब नकली विरोध की शूटिंग कराई जा रही है। इसमें शामिल युवक-युवतियों का हम कोई दोष नहीं मानते हैं, क्योंकि बेतहाशा बेरोजगारी के इस भाजपाई दौर में मजबूर होकर दो पैसों की उम्मीद में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा पहले गरीबी-मजबूरी पैदा करती है, फिर उन बेबस लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें अपने गलत इरादों के लिए इस्तेमाल करती है।

अखिलेश से मिले युवा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर बिहार के मुजफ्फरपुर से मुंबई स्थित प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह तक स्केटिंग करते हुए जा रहे मो. तौहीद रजा, मो. साजिद, मो. अमीरुल और मो. अली ने मुलाकात की। अखिलेश यादव ने नौजवानों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें