फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: खुफिया तंत्र की नाकामी बयां कर रहा है दिल्ली धमाका, तेजस्वी यादव होंगे बिहार के नए सीएम

Thu, 13 Nov 2025 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए धमाकों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा यह सरकार की नाकामी है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि योगी जी को जब लगता है कि कुर्सी से हटने वाले हैं तो उनकी भाषा बदल जाती है। वह सांप्रदायिक हो जाते हैं। इन्हें इतिहास से लेना-देना नहीं है, बस बंटवारा करना है। सपा नियो इंडिया विजन के साथ आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को भ्रामक करार देते हुए कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। लोकसभा चुनाव में भी अगर कई अधिकारियों ने बेइमानी न की होती तो केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं होती। यूपी में बुलडोजर संस्कृति पर कहा कि इसे कोई स्वीकार नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई है। अगर निष्पक्ष सूची तैयार हो तो भाजपाई ही भूमाफिया निकलेंगे। पूर्व में बीडीए से सूची निकलवाई थी तो इन्हीं के लोगों के अस्पताल, नर्सिंग होम अवैध मिले थे।

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपाई खुद को भगवान से भी ऊपर मानते हैं। जिले, स्टेडियमों का नाम बदल रहे हैं। बिजली कारखाना नहीं लगा पर बिजली महंगी कर दी। सोने की महंगाई से शादी मुश्किल है। भाजपा बताए कि राशन लाभार्थियों की प्रति व्यक्ति आय क्या है? भारत का क्षेत्रफल वर्ष 2014 में क्या था और 2025 में क्या है? देश का बाजार चीन को सौंप दिया है। हमने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ में स्टेडियम बनाया। भाजपा ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और फेक एन्काउंटर भाजपा सरकार में हुए हैं। एसआईआर का मकसद जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों से भटकाना है।
विज्ञापन


खुफिया तंत्र की नाकामी बयां कर रहा दिल्ली धमाका
सपा मुखिया ने कहा कि लाल किला देश की आजादी का प्रतीक है। वहां धमाका होना खुफिया तंत्र की नाकामी बयां कर रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को आश्वासन दिया है कि साजिश करने वालों का पर्दाफाश होगा। देखते हैं आगे क्या होगा? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें