फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: प्रदेश को दंगों की आग में झोक रही भाजपा, संविधान की शपथ लेने वाले वाले ही कर रहे हैं ऐसा

Mon, 02 Dec 2024 09:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh yadav: यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह प्रदेश में दंगों की आग में झोक रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिनकी मंशा अमन-चैन बिगाड़ना है, उनका मकसद विकास नहीं हो सकता है। भाजपा की सोच विकास विरोधी है। भाजपा समाज को आपस में लड़ाकर सामाजिक सद्भाव को खराब कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश को दंगों की आग में झोंक रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि देश और प्रदेश में दस वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में लूट चल रही है। जनता भाजपा के खिलाफ है। बढ़ते जनाक्रोश से घबराई भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग अराजक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद भी भेदभावपूर्ण ढंग से कार्य कर रहे हैं। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धोखा दे रहे है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि गन्ना किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। धान खरीद की व्यवस्था नहीं है। किसान, नौजवान, गरीब मध्यम वर्ग समस्याओं में उलझा है। भाजपा सरकार समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए हर दिन नए-नए साजिश और षड्यंत्र कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें