सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि सभी मतदाताओं को तत्काल गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएं, जिससे कि समय रहते मतदाता गणना प्रपत्र भरकर जमा कर सकें। ज्ञापन में कहा गया है कि बूथ लेवल एजेंटों से जानकारी मिली है कि अब तक 50 प्रतिशत से भी कम गणना प्रपत्र का वितरण हो पाया है। कई क्षेत्रों में बीएलओ अभी तक पहुंचे ही नहीं हैं। सपा का कहना है कि 94.37 प्रतिशत मतदाता को गणना प्रपत्र वितरित करने का दावा कागजी है। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह शामिल थे।