प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 10 लाख उद्यमों की स्थापना व 5000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य तय किया गया है।
लघु उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवत सरन गंगवार ने बताया कि अक्तूबर तक 22548 उद्यमों की स्थापना की गई है।
1820 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश भी लघु उद्योगों के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि आठ लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य है। 193677 लोगों के लिए रोजगार का सृजन किया गया है।