उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्वागत अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर करेंगे।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आगरा में ताज का दीदार करने जाएंगे। खास बात यह होगी कि वहां उनकी अगवानी उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ करेंगे।
यह दोनों ओबामा के साथ कुछ वक्त भी बिताएंगे। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अखिलेश यादव अपनी पत्न ीडिंपल के साथ उन्हें एयरपोर्ट लिवाने के लिए जाएंगे। बराक ओबामा ताज महल देखने के लिए 27 जनवरी की सुबह एयरफोर्स वन से आगरा के लिए उड़ान भर सकते हैं।
किस रास्ते से जाएंगे ओबामा?
बराक ओबामा किस रास्ते से आगरा जाएंगे यह भी पूरी तरह से साफ नहीं है। वैसे तो यह माना जा रहा है कि वह हवाई मार्ग से ही आगरा पहुंचेगे लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उनके लिए प्लान बी भी तैयार कर रखा है। प्लान बी के तहत ओबामा को एक गुप्त सड़क रास्ते से आगरा ले जाया जाएगा। बता दें कि, यह प्लान बी मौसम के बिगड़ने पर जेट विमान न उड़ पाने की स्थिति के लिए बनाया गया है।
खबर है कि, ओबामा के आगरा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में इस रास्ते को आम लोगों के लिए बंद किया जा सकता है।