फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, केशव ने याद दिलाया गेस्ट हाउस कांड

Sun, 25 Aug 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा पूर्व महिला मुख्यमंत्री के बारे में कहे गये अभद्र शब्द दर्शाते हैं कि भाजपाइयों के मन में महिलाओं, खासतौर से वंचित-शोषित समाज से आने वालों के प्रति कितनी कटुता भरी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा अध्यक्ष मायावती पर भाजपा विधायक द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा पूर्व महिला मुख्यमंत्री के बारे में कहे गये अभद्र शब्द दर्शाते हैं कि भाजपाइयों के मन में महिलाओं, खासतौर से वंचित-शोषित समाज से आने वालों के प्रति कितनी कटुता भरी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह होते हैं, लेकिन एक महिला के रूप में उनका मान-सम्मान खंडित करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। भाजपाई कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर हमने गलती की थी। ये भी लोकतांत्रिक देश में जनमत का अपमान है। बिना किसी आधार के ये आरोप लगाना कि वो सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री थीं, बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा के विधायक के ऊपर सार्वजनिक रूप से दिये गये इस वक्तव्य के लिए मानहानि का मुकदमा होना चाहिए। भाजपा ऐसे विधायकों को प्रश्रय देकर महिलाओं के मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंचा रही है। अगर ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो मान लेना चाहिए कि ये किसी एक विधायक का व्यक्तिगत विचार नहीं है, बल्कि पूरी भाजपा का है।

गेस्ट हाउस कांड याद है तो माफी मांग लें : केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उन्हें गेस्ट हाउस कांड याद है तो पहले उसके लिए माफी मांग लें। उन्होंने कहा कि मायावती यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और देश की वरिष्ठ नेता हैं। सैद्धांतिक तौर पर भाजपा सभी विपक्षी नेताओं का सम्मान करती है। सपा का इतिहास ओबीसी, एससी-एसटी समाज के धुर विरोधी होने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें