फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का योगी सरकार पर वार, कहा-उन्नाव कांड में आरोपी विधायक के प्रति सरकार उदार

Sun, 04 Aug 2019 12:41 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर वार किया है। उन्होंने कहा कि उन्नाव रेप कांड में भाजपा सरकार ने तब गंभीरता दिखाई जब सर्वोच्च न्यायालय ने स्वत: इसका संज्ञान लिया। सरकार का रवैया अब भी विधायक के प्रति उदार बना हुआ है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में लोकलाज महत्वपूर्ण है, लेकिन भाजपा सरकार को इसकी चिंता नहीं है। पीड़िता का पूरा परिवार काफी समय से संकट से दौर से गुजर रहा है। मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से उनका उत्पीड़न हो रहा है। यह दुखद है कि पीड़ित परिवार को न्याय के लिए ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना तक देना पड़ा। विधायक के प्रति सरकार के नरम और पीड़िता के परिवार के प्रति उदासीन रवैये से जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें