फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट को छह करोड़ देगी सरकार

Thu, 13 Nov 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ओलंपिक में पदक लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के गोल्ड पदक विजेता को छह करोड़, रजत पदक पाने वाले को चार करोड़ और कांस्य जीतने वाले खिलाड़ी को सरकार दो करोड़ रुपये देगी। उन्होंने आने वाले दिनों में एशियाई, कॉमनवेल्थ और अन्य स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को निशातगंज पुल के निकट गोमती नदी के किनारे 35वीं राष्ट्रीय जूनियर नौकायन चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने खिलाड़ियों का सर्वाधिक सम्मान किया है।

हालांकि यह कहा जाता है कि हम पहलवानों को ज्यादा सम्मानित करते हैं लेकिन सरकार ने सभी खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया है। रोइंग के खिलाड़ी राजेश यादव को भी पहली बार सपा सरकार ने यशभारती देकर सम्मान किया।
विज्ञापन


एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स समेत अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को पिछले दिनों सम्मानित किया गया। उम्मीद है कि लखनऊ और सेना से जुड़े जीतू राय समेत सम्मान पाने वाले अन्य खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर दूसरे खिलाड़ी भी देश और प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन

गोमती को बनाएंगे खेलने और घूमने लायक

अखिलेश ने चैंपियनशिप से पहले गोमती के किनारों की सफाई के लिए इससे जुड़े लोगों को बधाई दी। कहा कि वे शहर भाग्यशाली होते हैं, जिनके बीच से नदी बहती है। लखनऊ भी उन्हीं शहरों में है। गोमती लखनऊ की संस्कृति, तहजीब और भाईचारे का प्रतीक है।

ला-मार्टीनियर कॉलेज से लेकर रूमी दरवाजे तक सभी महत्वपूर्ण पुरानी बिल्डिंगों का फ्रंट गोमती की तरफ है। पहले गोमती के जरिये ही कारोबार होता था। नदियों की सफाई को लेकर इन दिनों बहस छिड़ी है। इसमें सरकार पूरा सहयोग देगी। गोमती के पानी को साफ और खेलने लायक बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार इसके लिए बजट में व्यवस्था करेगी।

खेल और प्यार की कोई सीमा नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और प्यार की कोई सीमा नहीं होती। दुनिया में अजीब किस्म के मुकाबले होने लगे हैं। ठंडे पानी में नहाने का मुकाबला हुआ। सफाई में भी मुकाबला चल रहा है। प्यार जताने का एक मुकाबला पिछले दिनों देखने को मिला। हमें सोचना होगा कि किस दिशा में जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें