अंजली के भंडारे में सपा प्रमुख।
- फोटो : अमर उजाला।
अंजलि मैसी नाम की एक दलित युवती बुधवार को सपा मुख्यालय पहुंची। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही अंजलि ने भावुक होकर सपा प्रमुख से कहा कि आपके लिए ऐसी 100 नौकरियां कुर्बान हैं। मेरे पिता ने आपके लिए यही संदेश भेजा है।अंजलि का आरोप है कि 14 अप्रैल को उसने अखिलेश यादव को भंडारे में पूड़ी खिलाई थी। इस कारण सरकार ने उनके पिता को सुपरवाइजर पद से डिमोशन कर सफाईकर्मी बना दिया। अंजलि लखनऊ की रहने वाली हैं।
गोरखपुर की टॉपर को लैपटॉप
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर जिले में आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली आराधना गुप्ता को लैपटाप देकर सम्मानित किया।
पंकज चौधरी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर सपा अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष के आरापों को भ्रामक और निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग, केंद्रीय सुरक्षा बलों और न्यायपालिका समेत सभी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाना यह साबित करता है कि लगातार हार से परेशान सपा अध्यक्ष हताश व कुंठाग्रस्त हैं। बार-बार जनता द्वारा नकारे जाने से अखिलेश अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।
पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश को यह समझ लेना चाहिए कि उनकी हार का कारण जनता का उनसे मोहभंग होना है। सपा अध्यक्ष द्वारा 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए चौधरी ने कहा उनके पास कोई ठोस प्रमाण होता, तो वे न्यायालय या चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत करते, लेकिन बार-बार एक ही झूठ को दोहराकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में अखिलेश के बयानों पर चौधरी ने कहा कि सपा का इतिहास ही अराजकता, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से भरा रहा है, इसलिए उन्हें हर जगह वही नजर आता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के ‘पीडीए’ के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक नारा है, जिसका जमीन पर कोई अस्तित्व नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता जाति और वर्ग के आधार पर नहीं, बल्कि विकास, सुरक्षा तथा सुशासन को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि यूपी जागरूक जनता सच्चाई को भली-भांति समझती है। 2027 के विधानसभा चुनावों में भी जनता विपक्ष को करारा जवाब देगी।