लखनऊ। जोन तीन के जोनल अधिकारी पीसीएस अधिकारी आकाश कुमार को जोन से हटाकर कंट्रोल रूम का प्रभारी बना दिया गया है। जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी कर अधीक्षक मनोज यादव को दी गई है।
करीब दो सप्ताह पहले आकाश को पैर में चोट के कारण ऑपरेशन कराना पड़ा था, इसके कारण वह अवकाश पर चले गए थे और मनोज को जोन की जिम्मेदारी दी गई थी। मनोज और आकाश के बीच तनातनी चलती है। ऐसे में जब मनोज को जिम्मेदारी मिली तो आकाश ऑपरेशन के एक सप्ताह बाद ही छुट्टी छोड़कर ड्यूटी पर आ गए, जबकि वह चल भी नहीं पा रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को नगर आयुक्त ने आकाश को जोनल अधिकारी के पद से हटा दिया।