फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अकासा एयरलाइन भी नोएडा के लिए शुरू करेगी उड़ान, बन रही रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंडिगो दो सीधी उड़ानों से यात्रियों को देगा राहत

लखनऊ। अमाैसी एयरपोर्ट से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक अकासा एयरलाइंस भी विमान सेवा शुरू करेगी। कंपनी की ओर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाई जा रही है। फिलहाल पहली जुलाई से इंडिगो की ओर से नियमित उड़ान सेवा नोएडा के लिए शुरू की जा रही है।
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का हाल ही में शुभारंभ हुआ है। पहली जुलाई के बाद 16 शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू की जाएगी। जेवर एयरपोर्ट पर रनवे की लंबाई 3900 मीटर है। यहां से रोजाना 28 विमान टेकऑफ और लैंडिंग करेंगे। शुरुआत में इंडिगो और अकासा एयर के विमान सेवाएं देंगे। वहीं लखनऊ से नोएडा के लिए दो सीधी विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। पहली जुलाई से यह विमान सेवा नियमित रूप से चलेंगी। इनका आधिकारिक ऐलान हुआ है। वहीं सूत्रों की मानें तो जेवर एयरपोर्ट पर उड़ानों के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर एयरलाइन कंपनियों को अनुरोध किया गया है कि सेवाएं बढ़ाएं। इसी क्रम में लखनऊ से भी नोएडा के लिए कई एयरलाइंस से अनुरोध किया गया है। इसमें अकासा एयरलाइंस ने भी दिलचस्पी दिखाई है। माना जा रहा है कि पहली जुलाई के पहले अकासा एयरलाइन्स आधिकारिक ऐलान कर सकती है। हालांकि अकासा प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली से उड़ान भरेंगे इंडिगो के विमान
इंडिगो की दो उड़ानें पहली जुलाई से संचालित होंगी। लखनऊ एयरपोर्ट से 6ई-7625 सुबह 7:25 बजे उड़ान भरकर नोएडा सुबह 8:40 बजे लैंड करेगी। वहीं दूसरा विमान 6ई-7629 रात 9:40 बजे उड़कर रात 10:50 बजे नोएडा पहुंचेगा। वापसी में नोएडा से विमान संख्या 6ई-7624 सुबह 5:50 बजे उड़ान भरकर लखनऊ सुबह सात बजे पहुंचेगा। दूसरा विमान 6ई-7628 दोपहर 3:05 बजे नोएडा से उड़कर शाम सवा चार बजे लखनऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें