फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत सिंह हत्याकांड : दो दिन पुलिस रिमांड पर रहेगा शूटर संदीप बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने शूटर संदीप सिंह बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने केलिए अर्जी डाली थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने दो दिन की रिमांड मंजूर कर ली है। वहीं अखंड सिंह और कुंटू सिंह के रिमांड की अर्जी सोमवार को डाली गई जिस पर सुनवाई 27 को होगी।
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड में तीन मददगार और दो शूटरों को लखनऊ व दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शूटर संदीप सिंह बाबा चंदौली का रहने वाला है। उसकी रिमांड के लिए पुलिस ने अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने 25 जनवरी की तारीख सुनवाई केलिए निर्धारित की थी। सीजेएम कोर्ट में इसकी सोमवार को सुनवाई हुई। पुलिस के कस्टडी रिमांड की अर्जी को मंजूर कर ली गई। सीजेएम कोर्ट ने आदेश दिया है कि संदीप सिंह बाबा को पुलिस लखनऊ जिला जेल से 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से लेकर 29 जनवरी को सुबह 11 बजे तक रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक, पुलिस टीम बुधवार सुबह संदीप सिंह बाबा को रिमांड पर लेने गोसाईंगंज स्थित जिला जेल जाएगी। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि इस दौरान गैंगवार से जुड़े कई और राज भी खुले। सोमवार को ही विभूतिखंड पुलिस ने आजमगढ़ जेल में बंद कुंटू सिह और बरेली जेल में बंद अखंड सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को अर्जी डाली गई जिस पर सुनवाई 27 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें