फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दौड़ में अजय व फुटबाॅल में नौबस्ता की टीम रही विजेता

Fri, 27 Dec 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम ​भिनगा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग का आयोजन हुआ। वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बुधवार को हरिहरपुर रानी विकास क्षेत्र की खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता हुई। इस दौरान पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण स्वरूप मिश्रा व जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की 1,500 मीटर दौड़ में अजय कुमार, 100 मीटर दौड़ में शेर बहादुर पहले स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद आलम व 800 मीटर दौड़ में मनोज यादव पहले स्थान पर रहे।
सब जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु पाठक व 800 मीटर दौड़ में बॉबी कुमार राणा प्रथम स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग के सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में सुहाना व अस्मिन प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में गायत्री व 800 मीटर दौड़ में नैना देवी प्रथम स्थान पर रहीं। फुटबॉल में बालिका वर्ग की नौबस्ता की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में जूनियर बालिका वर्ग की पटना खरगौरा टीम विजेता बनी। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर माता प्रसाद जायसवाल, रवि कुमार व अतुल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म शताब्दी पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बुधवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मैच में जगजीत इंटर कॉलेज इकौना ने राजकीय आश्रम पद्धति सिरसिया को हराया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम कबड्डी टीम ने जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा की टीम को हराया। तीसरे मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय टंडवा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अमवा को हराया। पहले सेमीफाइनल में खेलो इंडिया कबड्डी टीम ने 28-04 से अमवा टीम को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 33-02 से एलबीएस की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 25-16 से खेलो इंडिया कबड्डी टीम को हराया। इस मौके पर कबड्डी कोच जितेंद्र यादव, एथलेटिक्स कोच विवेक कुमार व विकास कुमार गिरि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें