फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तत्काल रिहा करे सरकार : राजीव शुक्ला

Mon, 25 May 2020 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजीव शुक्ल - फोटो : SELF
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपी सरकार ने बस प्रकरण में फर्जी केस बनाकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बंद कर दिया है। उन्हें लखनऊ जेल में तन्हाई में रखा गया है, जैसे अंग्रेज किसी जमाने में रखते थे।

विज्ञापन


शुक्ला ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पत्र भेजा है कि कांग्रेस की ओर से वाहनों की जो सूची भेजी गई थी, उसमें 1,000 से ज्यादा बसें थीं। राजस्थान सरकार ने इसका सर्टिफिकेट दे दिया है, तो फिर किस वजह से लल्लू पर धोखाधड़ी का चार्ज लगाकर उनको गिरफ्तार किया गया। उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।

शुक्ला ने कहा कि हमारे पास पूरे आंकड़े हैं कि कैसे राजस्थान सरकार ने अब तक तकरीबन 3 लाख 57 हजार श्रमिकों को अपनी जगह पर भेजा है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि लल्लू के खिलाफ राजनीतिक द्वेष से कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोशल मीडिया के जरिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अजय राय और पंकज मलिक ने भी यूपी सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें