प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
- फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस कमेटी नें कानपूर में बेलगाम 8 पुलिसकर्मियों की हत्या सहित प्रयागराज और गाजियाबाद में हुईं हत्याएं बताती हैं कि प्रदेश में जंगलराज बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगीराज में पूरे प्रदेश में आराजकता हैं।
उन्होंने कहा कि अपराधी सता के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं और मनबढ़ हो चले हैं। अपराधी इतनी बडी घटना को अंजाम देने के बाद फरार भी हो जाते हैं। लल्लू ने कहा कि अपने संकल्प पत्र में कानून का राज स्थापित करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री योगी से उतर प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। 60-60 मुक़दमे वाले अपराधी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। । मुख्यमंत्री आपदकाल में गरीब श्रमिको की मदद और सेवा कार्य में लगे कांग्रेस के सिपाहियों पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजने का काम करती रही। उधर, कांग्रेस कार्यालय पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई।