करीब दो साल से अकेले रह रही लखनऊ की एश्वर्या की तन्हाई अब खत्म हो गई है।
लखनऊ चिड़ियाघर में खासा चर्चित मादा जेब्रा एश्वर्या को नया पार्टनर मिल गया है।
एश्वर्या के साथ चिड़ियाघर का नया सदस्य बंकित जेब्रा देगा। डॉ. एस कश्यप ने बताया कि दोनों को कम से कम एक हफ्ते तक साथ रखा जाएगा।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो बंकित को हफ्तेभर बाद चिड़ियाघर की दूसरी मादा जेब्रा के साथ शिफ्ट कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि फरवरी 2012 से एश्चर्या अकेले थी।