फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हांगकांग सहित दिल्ली जा रही चार उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैासम खराब होने से डायवर्ट की गईं फ्लाइटें, पुणे की उड़ान बीच रास्ते से लैाटी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दिल्ली का मौसम बीती शुक्रवार अचानक खराब हो जाने के कारण दिल्ली की चार उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। जबकि लखनऊ से पुणे जा रही एक उड़ान आधे रास्ते से वापस लखनऊ लौट आई। बाद में स्थिति सामान्य होने पर उसे पुनः पुणे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात दिल्ली का मौसम अचानक खराब हो गया। इसके कारण वहां की विजिबिलिटी लो हो गई और विमान के संचालन में दिक्कत आने लगी। इसकी वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसके चलते हांगकांग से दिल्ली जा रही विमान संख्या आरएच9457 को रात 11:38 बजे लखनऊ में उतारा गया। करीब चार घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर इस विमान को दिल्ली रवाना कर दिया गया। वडोदरा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2882 को भी रात 11:30 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। इस विमान में 138 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। मौसम ठीक होने पर रात 12:43 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2408 को भी रात 11:39 बजे लखनऊ उतारा गया। इसमें 164 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे। यह विमान शनिवार सुबह 2:00 बजे दिल्ली भेजा गया। वहीं कोलकाता से दिल्ली जा रही आकाशा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1804 को भी रात 11:45 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया, जिसे सुबह 1:30 बजे दिल्ली रवाना किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ से रात 9:35 बजे पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6e118 पुणे में रनवे ब्लॉक होने के कारण आधे रास्ते से ही वापस लखनऊ लौट आई, जिसे बाद में स्थिति सामान्य होने पर पुणे भेज दिया गया। विमानों के इस डायवर्जन से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें